खगड़िया: एनएच 31 पर ट्रक से टेंपो की टक्कर में 4 घायल, डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया
मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पूर्वी ठाठा लाइन होटल के निकट सोमवार को ट्रक से आमने सामने हुई टक्कर में सात में से चार घायलों को सोमवार शाम 5:00 बजे को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया की ओर से महेशखूंट की ओर जा रही टेंपो को सामने से एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। वहीं जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के 30 वर्षीय रंजी