चंदला क्षेत्र के ग्राम व्यास बदौरा की प्रसूता बिनीता अहिरवार ने शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे आरोप लगाया कि ग्रामीणों से विवाद में हुई धक्का-मुक्की से उसके नवजात की गर्भ में ही मौत हो गई। लवकुशनगर टीम ने चंदला स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ लखन अहिरवार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया। परिजनों ने कई ग्रामीणों पर आरोप लगाए हैं।