सांगानेर: ब्रह्मपुरी में तेज आंधी के चलते घर की टीनशेड की छत महिला पर गिरी, पुलिसकर्मियों ने किया महिला का रेस्क्यू
जयपुर में शुक्रवार शाम को अंधड़ के चलते ब्रह्मपुरी इलाके में एक घर की टीनशेड की छत ढह गई। टीनशेड की छत के नीचे गिरने से घर में मौजूद महिला दब गई। महिला के बने की सूचना के बाद ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर महज कुछ ही मिनटों में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की ओर से प्राथमिक उपचार के लिए महिला को हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया।