खबर गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ककरौआ तिराहा की है जहाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से 2 लोगो को अबैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़ा है जिस पर पुलिस ने आरोपी सतीश व दीपक के कब्जे से 4 ग्राम अबैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त किया है। पुलिस ने आरोपीगणों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जानकारी थाने से रविवार शाम 7 बजे प्राप्त हुई है।