संग्रामपुर: संग्रामपुर में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ 24 घंटे के अखंड राम धुन का शुभारंभ
नगर पंचायत संग्रामपुर के बस स्टैंड समीप स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 24 घंटे के अखंड राम धुन के आयोजन को लेकर गुरुवार को दिन के 11 बजे भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक वातावरण और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर संग्रामपुर मुख्य बाजार, चंदनिया तथा आसपास के