सावर: राजपुरा में मार्बल स्लरी से गोवंश की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, सावर-केकड़ी रोड पर लगाया जाम
Sawar, Ajmer | Apr 2, 2026 राजपुरा में अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर सावर के पास ग्रामीणों ने मार्बल स्लरी से गोवंश की मौत के विरोध में जाम लगा दिया।यह घटना सावर-केकड़ी रोड स्थित राजपुरा गांव में गुरुवार को दोपहर बाद करीब 3 बजे हुई,जहां ग्रामीणों ने आधे घंटे से अधिक समय तक मार्ग अवरुद्ध रखा,जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।आम रास्तों और एनीकट में मार्बल स्लरी डाली जा रही है।