मध्य प्रदेश के नीमच जिले में सिंगोली सड़क मार्ग पर 350 करोड़ रुपये की टेक्सटाइल फैक्ट्री के निर्माण के विरोध में 50 से अधिक गांवों के किसान सड़कों पर उतर आए हैं। पानी, जमीन और पर्यावरण को बचाने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर किया। किसानों का मानना है कि यह फैक्ट्री उनकी जमीन और जल स्रोतों को खत्म कर देगी