बैराड़: बीलपुरा में जिओ टावर के पास से अबैध देशी शराब के क्वार्टरो के साथ एक युवक को पकड़ा,आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बीलपुरा जिओ टावर के पास की है। जहा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक युवक को अबैध देशी शराब के क्वार्टरो के साथ पकड़ा है। जिस पर पुलिस ने शनिवार शाम 6:30 बजे आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रधान आरक्षक हरिओम जाटव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति सफेद कट्टे में अबैध शराब के क्वार्टर लेकर खड़ा है।