मेले में दिन के साथ-साथ रात में भी भंडारे चलते हैं। श्री गुरु अन्न कृपा क्षेत्र में रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारा चलता है। यहां प्रतिदिन 50 किलो आटे की रोटी और पूड़ी बनाई जाती है, और प्रसाद बनाने के लिए तंदूर का भी उपयोग किया जाता है।इन अखाड़ों में रात में 2000 से अधिक श्रद्धालु रात में प्रसाद ग्रहण करते हैं।मंगलवार रात 9 बजे भंडारे चलते मिले।