कटंगी: आधुनिकता के दौर में लोगों को जागरूक करने के लिए नगर परिषद ने लिया लोक कला का सहारा
नगरवासियों को साफ-सफाई, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए नगर परिषद कटंगी ने अनूठी पहल अपनाई है। आधुनिकता यानी टेलीविजन और मोबाइल फोन के इस दौर में प्राचीन लोक कला का सहारा लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे ना सिर्फ लोगों को मनोरंजन भी हो रहा और बल्कि उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।