देवघर: रिखिया के सोनवा गांव के पास ट्रैक्टर-टोटो की टक्कर में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल
रिखिया के सोनवा गांव के समीप बुधवार के दोपहर 12:00 बजे ट्रैक्टर टोटो की टक्कर में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में जारी है ।इस संबंध में पिपरा गांव निवासी टोटो चालक परमेश्वर यादव ने बताया की सवारी लेकर निकला था वहां से लौटने के क्रम में तेज गति से आ रही ट्रैक्टर चालक ने टोटो में धक्का दे दिया जिसमें टोटो पलट गया।