नानपारा: रुपईडीहा में शिव अजय प्राइज मनी T20 लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ रुपईडीहा कोतवाल ने फीता काटकर किया
रूपईडीहा बहराइच। स्थानीय रामजानकी क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार से शुरू हुई लेदर बाल टी 20 लीग प्रतियोगिता दो सप्ताह तक चलेगी। इसका उद्घाटन नगर कोतवाल रमेश रावत ने किया। इस प्रतियोगिता की जानकारी देते आयोजक मो जुबेर फारूकी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की 12 टीमे प्रतिभाग कर रहीं हैं। प्रत्येक टीम को दो, दो मैच खेलने का अवसर मिलेगा।