कटनी नगर: कटनी में पानी के संकट को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, नगर निगम कार्यालय पर मटका फोड़कर जताया विरोध
शहर के विभिन्न वार्डों में गहराते जल संकट को लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय का शंखनाद कर उग्र घेराव किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने निगम प्रशासन और महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय परिसर में मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया।