आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में फूलपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष सच्चिदानंद व मय हमराह फोर्स ने युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी अबूसालिम पुत्र मुन्ना गांव खुरासो निवासी को माहुल मोड़ से गिरफ्तार किया । आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।