सुपौल: चिल्ड्रन पार्क में वर्षों से चल रही योग कक्षा की राज्य प्रभारी ने की सराहना, सपना जायसवाल की सेवा को बताया प्रेरणादायक
Supaul, Supaul | Jun 28, 2026 सुपौल जिला मुख्यालय स्थित चिल्ड्रन पार्क में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा वर्षों से संचालित नियमित योग कक्षा का राज्य प्रभारी ऋतंभरा भारती एवं जिला प्रभारी राजेश्वरी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रभारियों ने योग कक्षा की अनुशासित व्यवस्था और बड़ी संख्या में पहुंचे साधकों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।