जांजगीर: जांजगीर के चदनिया पारा में स्कूटी से निकला धमना सांप, सर्प मित्र अनुराग टिंकू शुक्ला ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चंदनिया पारा के एक घर में खड़ी स्कूटी में धमना सांप घुस गया और परिवार में अफरा तफरी मच गया. इसके बाद सर्प मित्र अनुराग टिंकू शुक्ला को मौके पर बुलाया गया. सर्प मित्र अनुराग शुक्ला मौके पर पहुंचे और स्कूटी में घुसे धमना सांप का सुरक्षित रेस्क्यु किया गया है.