रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा के नए ज़िला अध्यक्ष के पद पर हरीश गंगवार के नाम की हुई घोषणा
Rampur, Rampur | Mar 16, 2025 रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय पर संगठन पर्व के अंतर्गत भाजपा ज़िला अध्यक्ष घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चुनाव अधिकारी व विधायक हाथरस श्रीमती अंजुला माहौर ने रामपुर के नए ज़िला अध्यक्ष के पद पर हरीश गंगवार के नाम की घोषणा की। हरीश गंगवार का कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।