धौलपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्थित शौचालय में मृत मिला युवक, मोर्चरी में रखवाया गया शव
धौलपुर शहर में स्थित रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को प्लेटफार्म नंबर 1 पर शव मिलने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को लेकर आसपास के लोगो से जानकारी ली, शव की शिनाख्त नहीं होने पर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया शिनाख्त को लेकर मृतक के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए है