कटनी ग्रामीण: खरखरी नंबर-2 का मुख्य चौराहा बना 'हादसों का गड्ढा', धंसी सड़क से हर पल दुर्घटना का खतरा
कटनी जिले के रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम खरखरी नंबर-2 के मुख्य चौराहे पर पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क बीच से धंस गई है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। गहरे गड्ढे के कारण एम्बुलेंस सहित छोटे-बड़े वाहनों का सुरक्षित निकलना कठिन हो गया है और हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क की सही ढंग से मरम्मत नहीं की गई,