मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी की घटना हो रही है। चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। इसी क्रम में बैरिया में होटल माया पैलेस के पीछे रंजय कुमार सिंह के घर में भी चोरी की घटना हुई। ऑनलाइन सामान ऑर्डर करने के बाद पहुंचाने आए डिलीवरी बॉय की सूचना पर गृह स्वामी को घटना की जानकारी हुई। सोने की चेन, अंगूठी और 20 हजार नगद गायब होने की जानकारी दी।