पेण्ड्रा रोड गौरेला: गौरेला में कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान से परेशान लोग, अचानक हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया
तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं कई तरह की परेशानियां भी खड़ी कर दीं। क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। इसके अलावा तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें भी सामने आई हैं,जिससे कुछ स्थानों पर रास्ते अवरुद्ध।