अनूपपुर: जिले में सर्पदंश का कहर: नवविवाहिता की मौत, बेटे के बाद मां को भी करैत ने डसा
जिले में सर्पदंश की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शहडोल जिले के सरईकापा गांव की 24 वर्षीय नवविवाहिता सरिता चौधरी की जहरीले सांप के काटने से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। नवविवाहिता होने के कारण मजिस्ट्रियल पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।