शुजालपुर: टपका बसंतपुर गौशाला में अव्यवस्थाओं के आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश**
ग्राम पंचायत टपका बसंतपुर की गौशाला में गौवंशों की लगातार मौत और अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में बीमार एवं कमजोर गौमाताओं को समय पर उपचार नहीं मिल रहा तथा चारा, पानी और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था भी नहीं है। कुछ तस्वीरों और वीडियो में गौवंशों को सड़क पर घसीटते हुए दिखाए जाने के बाद लोगों में नाराजगी