खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सवरधीर गांव की है, जहां निवासिनी महिला रिहाना बानो पत्नी मोहम्मद गुफरान ने गुरुवार की दोपहर में अपने पति मोहम्मद गुफरान और देवर मोहम्मद इमरान पर आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन उसका पति और देवर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करते है, बीते 26 जनवरी की सुबह उसके पति और देवर ने उसे भद्दी भद्दी गाली देते हुए मारा पीटा है।