चक्रधरपुर की पोड़ाहाट स्टेडियम में मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार शाम चार बजे मारवाड़ी युवा मंच चक्रधरपुर शाखा की ओर से भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजा नजर आया और पूरा माहौल उत्साह व उमंग से भर गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।