जमालपुर थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। विवाहिता की मां ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गांव निवासी नागेश्वर चौबे की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी की मंगलवार की रात मौत हो गई थी। मृतका की मां चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के टांडा खुर्द गांव की रहने वाली आशा देवी ने पुलिस से पोस्टमार्ट के लिए कहा था।