जमालपुर: सहरसा विधायक आईपी गुप्ता के समर्थन में जमालपुर में आक्रोश मार्च, जेड प्लस सुरक्षा की मांग
अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सहरसा विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता के साथ बिहार विधानसभा में कथित अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने के विरोध में शुक्रवार शाम जमालपुर में आक्रोश मार्च निकाला गया। आक्रोश मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय पान महासंघ के मुंगेर जिला अध्यक्ष विनय गुप