भोरे: भोरे गंडक कॉलोनी के पास खुले में मांस-मछली की बिक्री जारी, सरकारी आदेश बेअसर, दुकानदार लोगों को कर रहे बीमार
भोरे में सरकारी आदेश बसर दिख रहा है। स्थानीय नगर पंचायत में सरकार के निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। सड़क किनारे खुले में मांस मछली की बिक्री पर लगी पाबंदी पूरी तरह बेसर दिख रही है। भोरे स्थित गंडक कॉलोनी के सामने सड़क किनारे मांस व मछली की दुकानें सज रही है। जहां सड़कों की धूल की चादर मांस मछली पर बिछ रही है। दुकानदार लोगों को बीमार कर रहे हैं।