रायसिंहनगर: उपखंड अधिकारी रायसिंहनगर की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर हुई बैठक, तैयारियों को लेकर की गई चर्चा
रायसिंहनगर उपखंड अधिकारी सुभाष चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम 4:00 के करीब बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 21 जून को होने वाले ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई इस दौरान ब्लाक के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम बुड्ढा जोड़ में आयोजित किया जाएगा