विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ब्लॉक के खजुरी, करायल आदि गावों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वहीं संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। सोमवार चार बजे विधायक ने कहा कि करायल से टकुरा वन चौकी तक मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त बना हुआ था, जिसे निजी संसाधनों से सही कर सोलिंग कार्य कराया जा रहा है।