पंचकूला: जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पचंकूला में अवैध निर्माणों के विरूद्ध की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई
सहायक नगर योजनाकार नेहा यादव के नेतृत्व में आज जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा अर्बन एरिया पचंकूला में अवैध निर्माणों के विरूद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान गांव गोरखनाथ व शाहपुर में अवैध काॅलोनियों में लगभग 18-20 डीपीसी को गिराया गया। यह कार्रवाई जयप्रकाश ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।