पंचकूला: नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा नगर परिषद कालका पिंजौर के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नप दफ्तर के बाहर की नारेबाज़ी
नगर परिषद कालका पिंजौर के कर्मचारियों ने वीरवार को अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद कालका के दफ्तर के बाहर नारेबाज़ी की। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर दफ्तर के बाद नारेबाज़ी करते हुए उनकी जायज मांगों को मंज़ूरी देने की मांग की। कर्मचारियों ने नारे लगाते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पर जोर दिया।