पंचकूला: श्रीकाली माता मंदिर के समीप नदी पर पुल और पार्किंग स्थल तक एप्रोच रोड को जल्द शुरू करने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
उपायुक्त सुशील सारवान ने लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कालका शहर के प्राचीन श्री काली माता मंदिर के पार्किंग स्थल तक एप्रोच रोड बनाने का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इस पार्किंग का निर्माण होने के बाद प्राचीन श्री काली माता मंदिर में सुविधा मिलेगी।