पंचकूला: भ्रष्टाचार में डूबी हरियाणा सरकार ने युवाओं को इजरायल जाने के लिए किया मजबूर :आप जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल
आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रंजीत उप्पल ने वीरवार को कहा कि आप पार्टी शुक्रवार को 11 और 15 के चौक पंचकूला पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को मजदूर बनाकर इजरायल भेज रही है।