पंचकूला: जिला अदालत ने गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के मामले में दोषी करार देते हुए सुनाई 7 साल की सजा 10 हजार जुर्माना
जिला अदालत ने देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया। सरकारी वकील अरविंद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 का यह मामला है और शराब पीने से मना करने के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया था। कोर्ट ने दोषी को 7 साल की सजा ,10 हजार जुर्माना और आर्म एक्ट में 2 साल की सजा सुनाई है।