फतुहा: शंकर कुमार झा ने नदी थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला
Fatwah, Patna | Aug 26, 2025 मंगलवार को नए थानाध्यक्ष के रूप में नदी थाना में पचमहला से आए शंकर कुमार झा ने अपना योगदान दिया है। योगदान करते समय नदी थाना के अधिकारियों ने गर्मजोशी से थानाध्यक्ष का स्वागत किया है। योगदान के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि नदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता है।साथ ही कहा शराबियों,अपराधियों और अपराध कड़ी नजर रहेगा।