हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर बाद आई बारिश से तापमान में गिरावट, मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भीगने का डर
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर बाद आई बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, इसके साथ ही हनुमानगढ़ टाउन और जंक्शन की मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भीगने का डर भी बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण जिले के अधिकांश हिस्सों में ऐसा ही मौसम बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में बारिश दर्ज की गई है।