शाम्हो अकहा कुरहा प्रखंड की सलहा सैदपुर बरारी एक के अकहा कुरहा में मंगलवार को विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता सरपंच राकेश कुमार ने की। मौके पर विधायक बोगो सिंह ने कहा कि मटिहानी विधानसभा का बेटा व सेवक बनकर मटिहानी विधानसभा सहित बेगूसराय की आवाज बुलंद करते रहेंगे