चाचौड़ा: शासकीय महाविद्यालय चाचौड़ा में युवा संगम कार्यक्रम, 218 युवाओं का निजी कंपनियों में चयन, ₹4.34 करोड़ का हितलाभ वितरण
चाचौड़ा शासकीय महाविद्यालय में 28 जनवरी को युवा संगम कार्यक्रम में गुना कलेक्टर शामिल हुए। निजी क्षेत्र की 7 कंपनियों ने पंजीकृत 338 युवाओ में 218 का चयन कर मौके पर ऑफर लेटर प्रदान किए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया, विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजना के 4243 हितग्राहियों को 20 करोड़ 34 लाख का हितलाभ वितरण किया। कलेक्टर ने विकसित भारत 2047 का संदेश दिया।