ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत शहजाद नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर ने दी
एक व्यक्ति का शव शहजाद नदी में मिलने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना पर कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक पप्पू उपरोक्त के शव को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नही पाये गये हैं,पानी में डूबने से मृत्यु होना प्रतीत हो रही है,गहनता से जांच की जा रही है ।