ललितपुर: गोविंद सागर बांध में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली किशोर की मौत के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मंगलवार दोपहर करीबन 3:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि ललितपुर शहर के गोविंद सागर बांध में मोहल्ला चौबयाना निवासी एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता हुआ मिला था। उक्त मामले में जांच के दौरान हत्या जैसा प्रकरण सामने नहीं आया है। वही पुलिस द्वारा परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में गहनता से जांच की जा रही है।