बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, एसपी और एएसपी ने डायल-112 कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम, संचार प्रणाली, रिकॉर्ड के रखरखाव, और सीसीटीवी/टीवी मॉनीटरिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।