नगर निगम सदन में सपा-भाजपा पार्षद भिड़े:
सपा पार्षद बोले ब्राह्मण तुमको चप्पल मारेगा, भाजपा पार्षद बोले विधायक अमिताभ बाजपेई चोर कानपुर नगर निगम में शनिवार को कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव के लिए बुलाई गई सदन की बैठक में भारी हंगामा हुआ। वार्ड के परिसीमन को लेकर भाजपा पार्षद विकास जायसवाल पर सपा के पार्षद रजत कौशिक बाजपेई के बीच तनातनी हो गई। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। भाजपा के पार्षद नवीन पंडित समेत अन्य पार्षदों ने हमला करने दौड़े रजत कौशिक बाजपेई को पकड़ा।
बीजेपी पार्षद विकास जायसवाल ने सदन में लगे टोटी चोर नारे लगाए। उन्होंने आर्यनगर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का नाम लेते हुए कहा अमिताभ बाजपेई चोर। इस पर रजत कौशिक ने कहा कि तुमने ब्राह्मण को चप्पल दिखाई थी। तुमको ब्राह्मण ही चप्पल चप्पल मारेगा। इसी दौरान सदन से निष्कासित भाजपा पार्षद पवन गुप्ता भी सदन में पहुंचे। उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय व नगर आ�