कुशीनगर के सुकरौली ब्लॉक में विश्व शौचालय दिवस पर “हमारा शौचालय, हमारा भविष्य” अभियान के तहत पांच केयर टेकर महिलाओं को उत्कृष्ट स्वच्छता कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बीडीओ उषा पाल और एडीओ पंचायत रामाशीष गौतम ने प्रशस्ति पत्र देकर इन्हें प्रेरणास्रोत बताया। सम्मानित महिलाओं में सविता, राजवंता, शांति देवी, पूनम देवी और प्रभावती देवी शामिल रहीं।