बेलदौर: बेलदौर बाजार में जाम की समस्या आम, दिन में चार से पांच बार लगता है जाम
बेलदौर बाजार में जाम की समस्या आम बात बनी हुई है। इस समस्या का स्थाई निदान नहीं किए जाने से बाजार होकर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की शाम छह बजे तक बाजार में जाम की स्थिति थी। उल्लेखनीय है कि बाजार के बीचो-बीच गुजरने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथी एवं बगल के दूकानदारों के द्वारा अपना कब्जा जमा