खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा पर कमीशनखोरी का आरोप लगने के बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक बयान सामने आया। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में शेखावत ने माना कि डांगा उनसे मिले थे और वापस निकलते वक्त उनकी आंखों में आंसू थे। शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे शेखावत का यह बयान खींवसर सहित नागौर क्षेत्र में वायरल हो गया।