मुरैना नगर: चंबल कॉलोनी में पूर्व पार्षद के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान,जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम,शव परिजनों को सौंपा,जांच जारी।
मुरैना की चंबल कॉलोनी स्थित सिकरवार गली में पूर्व पार्षद सुरेश सिंह सिकरवार के 47 वर्षीय बेटे नरेश सिकरवार ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।आज सुबह मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक दूध डेयरी संचालक था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।