पडरौना: कुशीनगर दौरे पर RLD प्रदेश महासचिव ने कहा, पार्टी को पूर्वांचल में मजबूत करेंगे, CM योगी को PM बनाने की मांग
कुशीनगर पड़रौना में जहां राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव विजय यादव दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर खुलकर बात की। विजय यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पूर्वांचल को लेकर गंभीर हैं और जल्द ही आरएलडी इस क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करेगी।