डीडवाना: डीडवाना में प्रशासन की रोक के बावजूद चाइनीज मांझे का कहर, दो लोग गंभीर घायल, अब तक कुल 6 घायल
डीडवाना में प्रशासन की रोक के चाइनीज मांझे का कहर लगातार लोगों को घायल कर रहा है। जानकारी के अनुसार यूरिया लेकर खेत में जा रहा एक किसान चाइनीज मांझे के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी प्रकार एक अन्य व्यक्ति भी मांझे के कारण घायल हो गया जिनका राजकीय जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। लोगों ने आक्रोश जताया एवं कहा कि प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।