बनमनखी: अंबेडकर जयंती पर आदर्श सुमरित उच्च विद्यालय में भव्य आयोजन किया गया
बनमनखी। अनुमंडल मुख्यालय स्थित आदर्श सुमरित उच्च विद्यालय, बनमनखी में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रशाल कक्ष में आयोजित समारोह की शुरुआत प्रधानाध्यापक विवेकानंद विवेक एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित